केरल व गुजरात के मंदिरों से अन्य को शिक्षा की जरूरत

देश में मंदिर न केवल आस्था व् धर्म का केंद्र है बल्कि उसके भी कुछ सामाजिक दायित्व है। अपने समाजिक दायित्वों का निर्वाहन केरल व गुजरात की मंदिरों ने किया है जिससे देश में अन्य धार्मिक संस्थानों को शिक्षा ले कर सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वाहन की जरूरत है।


देश के दो राज्यों के मंदिरों ने समाज को नई दिशा दी है। गुजरात के एक मंदिर ने बिजली खर्च को देख कर सौर ऊर्जा प्रणाली को अपनाया। वही ,केरल का एक मंदिर वर्षा जल संचय करते हुए 100 घरों में जलापूर्ति कर रहा है। 


केरल के तिरुमाला देवास्वम मंदिर 2004 से ही मंदिर परिसर में वर्षा जल संचय कर रहा है। इतना ही नहीं इसके जरिये आसपास के 100 घरों में जलापूर्ति भी की जा रही है।