प्रधानमंत्री मोदी ने दुमका; झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि संसद से पारित नागरिकता कानून को बचाने के लिए है। इसमें किये गए संसोधन एक हज़ार फीसदी सही है। अब विपक्ष इसे लेकर तूफान मचा रहा है। आगजनी की जा रही है।
प्रधानमंत्री ने ये बातें दुमका एयरपोर्ट पर नौ विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार के दौरान रैली को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का विरोध करते -करते विपक्ष भारत विरोध करने लगा है। सारी सीमाए लाँघ चूका है। यह देखकर देश का विश्वास पक्का हो गया है कि नागरिकता कानून में संसोधन कर भाजपा ने देश बचा लिया।