66वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का सोमवार को ऐलान कर दिया गया। पर्यावरण सरंक्षण का सशक्त सदेंश देने वाली फिल्मो की श्रेणी में आदिनाथ कोठारे द्वारा निर्मित फिल्म 'पानी' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। फीचर फिल्म वर्ग में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार 'उड़ी ; द सर्जिकल स्ट्राइक' के निर्देशक आदित्य धर को, सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता का सम्मान 'चुंबक' फिल्म में किरदार निभाने वाले स्वानंद किरकिरे को मिला। 'बधाई हो' फिल्म की अदाकार सुरेखा सीकरी को सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री का पुरुस्कार मिला।
अमिताभ 29 को लेंगे दादा साहेब फाल्के सम्मान ;- महानायक अमिताभ बच्चन को साल 2018 का दादा साहब फाल्के सम्मान दिया जाना है। वे अस्वस्थ होने के कारण सोमवार को समारोह में शिरकत नहीं कर सकें। अब 29 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें एक संक्षिप्त समारोह में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। अमिताभ बच्चन ने करीब 50 साल पहले 1967 में हिंदी फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपना फिल्म सफर शुरू किया था।