प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता कानून विषय में अपने सम्बोधन में विपक्ष पर प्रहार किया और कहाकि विपक्ष और अन्य कुछ लोग मिलकर समाज में भरम का वातावरण पैदा कर माहौल को अशांत बना रहे है। रामलीला मैदान दिल्ली में रैली में बोलते हुए कहाकि नागरिकता कानून महात्मा गाँधी का सपना था। देश की जनता पूर्ण बहुमत दोबारा देकर सत्ता देने पर विपक्ष उसे पचा नहीं पा रही है। नागरिकता कानून आज का नहीं बहुत पहले का है इसके संसोधन के दवरा पीड़ित नागरिको को नागरिकता प्रदान की जायेगी।
प्रधान मंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के द्वारा दिल्ली चुनाव का शुभारम्भ भी किया गया। अवैध कालोनीवासियों को वैध मालिकाना हक़ प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम को प्रदेश दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित कई केंद्रीय मंत्रीगण,सांसद व् पार्टी के वरिष्ठ नेतागण ने सम्बोधित किया।