अलग होमलैंड बनाने की माँग -----

19 जनवरी को काले दिन के रूप में याद करते हुए राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए कश्मीरी पंडितो ने जंतर मंतर पर माथे पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।


           पनुन कश्मीर संगठन के चांद जी पंडित ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज तक हम विस्थापन के बाद अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है। अनुच्छेद 370 हटाने से कश्मीरी पंडितो की समस्याओ का समाधान नहीं हुआ। यह समाधान तब होगा जब कश्मीरी पंडितों के लिए कश्मीर में एक होम लैंड बनाया जाए। एक अलग जगह बनाई जाए, जहां कश्मीरी पंडित अपने हिसाब से वहां रहें।


                 नैंसी कौल ने कहा कि जैसे कश्मीर को केंद्र शासित राज्य बनाया गया है,वैसे ही कश्मीरी पंडितो को एक अलग स्थान पर बसाया जाए। कश्मीर में जनसंहार हुआ है। भागना लोगों की मजबूरी थी। हम विस्थापित नहीं है। नरसंहार के शिकार है। खेमचंद ने कहा कि जिस कश्मीर ने विश्व में शांति और ज्ञात का संदेश दिया,वहां अशांति के कारण कश्मीरी पंडितो को घर से बेघर होना पड़ा। यह बात दूसरे देशों के लोगभी यह मानने लगे है।