कानून बनाने हेतु व्यापक चर्चा हो --- बिड़ला

सीपीए सम्मेलन के समापन समारोह में शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देहरादून के संसदीय सम्मेलन में तय हुआ है कि कानून बनाने से पहले सदनों में उस पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए। विधायक अपने क्षेत्र में चर्चा करे। बजट पर सक्रिय भागीदारी के साथ जितना गंभीर अध्ययन होगा उतना ही सदन में सार्थक चर्चा होगी। इससे जनता को ठीक लाभ पंहुचा पाएंगे। विधायी कार्य के अंदर कानून बनते समय जनप्रतिनिधियो की भागीदारी बढ़नी चाहिए। कानून बनते समय होने वाली चर्चा व्यापक होनी चाहिए। इसका स्तर बढ़ना चाहिए। 


`