कृषि के जलवायु खतरे से निपटने हेतु विज्ञान कांग्रेस में विशेष चर्चा -----

विज्ञान कांग्रेस में इस बार ग्रामीण विकास और किसानो की समस्याओ पर गहन वैज्ञानिक चिंतन होगा। कृषि पर मंडरा रहे जलवायु खतरे से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए इस बार एक विशेष सत्र रखा गया है। 


             प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुर के कृषि विश्वविद्यालय में 03 जनवरी को 107वी विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग के अनुसार ,इस बार विज्ञान कांग्रेस केन्द्रीय विषय ''ग्रामीण विकास  में विज्ञानं एव प्रौद्योगिक की भूमिका'' है। 


            पहली बार विज्ञान कांग्रेस के दौरान किसान पर एक विशेष सत्र भी रखा गया है ,विशेष रूप से कृषि पर जलवायु खतरों के प्रभावों के समाधान निकलने पर केंद्रित  होगा। विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है की 03 से 07 जनवरी के बीच आयोजीत होने वाली विज्ञान कांग्रेस में इस बार दो नोबेल सम्मानित वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे और अपना व्याख्यान देंगे।