नर सेवा है नारायण सेवा है----

मीरजापुर के बिरोही ग्राम में वीरभद्र सेवा समिति के  तत्वावधान में श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने व्यास पीठ की आरती की। अयोध्या के पं.दिलीप कृष्ण महराज ने संगीतमय कथा सुनाते हुए सुपथ पर चलने का संदेश दिया। कहा कि कई जन्मो का पुण्य उदय होने पर विंध्य क्षेत्र में जन्म होता है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। परम पिता कहते है कि मे बैकुंठ में नहीं बल्कि योगियों के हृदय में निवास करता हूँ।   


                                          पं.दिलीप कृष्ण महाराज ने कहा की छल-कपट से दूर रहने वाले सुपंथ के अनुगामी निर्मल मन से की गई भक्ति कभी निष्फल नहीं हो सकती। जीवो प्रति दया भाव रखने वाले के हृदय में ज्ञान वैरागय व भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित होती है। ऐसे मनुष्य भगवान को प्रिय होते है। कर्तव्य का निवर्हन करते हुए अंततः परमधाम में विलीन हो जाते है।