महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 123वी जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बोस का जन्म ओडिशा के कटक में 1897 में हुआ था।
कोविंद ने टवीट किया,'नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें मेरा नमन। वे हमारे सबसे लोकप्रिय राष्ट्र नायको और स्वतंत्रता संग्राम के महानतम सेनानियों में से है। मोदी ने ट्रवीट किया 23 जनवरी 1897 को जानकीनाथ बोस ने अपनी डायरी में लिखा -मध्याहन में एक पुत्र का जन्म हुआ। यह पुत्र एक वीर स्वतंत्रता सेनानी और विचारक बना जिसने अपना पूरा जीवन एक महान उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। उपराष्ट्रपति नायडू ने टवीट किया आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर पुण्य स्मृति को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं।