राज्यस्थान के जोधपुर में भाजपा की रैली में नागरिकता संशोधन कानून पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नागरिकता कानून में कोई ऐसी बात नहीं है जिस पर पुनः विचार किया जाये। इस पर बोलते हुए राहुल गांघी को चुनौती भी दिया कि वे बताये कि कानून में क्या गलत है।
भाजपा ने इस कानून को लेकर विपक्षी पार्टीयो द्वारा देश में फैलाये जा रहे भ्रम को दूर करने हेतु घर -घर जाकर इसकी विशेषताए बताएगी।
गृहमंत्री ने रैली में संम्बोधन करने के बाद इस कानून का लाभ पाकर नागरिकता ग्रहण करने वाले परिवार से मिलकर हाल चाल जाना।
इस कानून को ले कर देश की राज्यधानी दिल्ली में जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में धरना देकर आंदोलनरत हैं। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कांग्रेस सपा व केरल के मुख्यमंत्री ,दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी इस कानून का व्यापक विरोध करने की घोषणा किया है।