संस्कृत को कौशल विकास से जोड़ेगा ;- डॉ. महेन्द्रनाथ

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा है कि केंद्र सरकार संस्कृत को कौशल विकास से जोड़ने के लिए जरुरी कदम उठायेगी। जरुरी हुआ तो इसके लिए अलग से काउंसिल बनायेगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रस्ताव भी मांगा गया है। डॉ. पांडेय मंगलवार को विवि में 'संस्कृतिक चेतना के उतकर्ष में शिक्षा एवं भाषा का अवदान' विषयक संगोष्ठी के समापन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। 


                 उन्होंने कहा कि आज देश में रोजगारपरक और संस्कारपरक शिक्षा की आवश्यकता है,जिसे कौशल विकास के माध्यम से दिया जाना समीचीन होगा। डॉ. पांडेय ने कहा कि संस्कृति की निरंतरता बनाए रखने में भाषाओ का अहम योगदान है। इसमें देववाणी से निकली भाषाए अहम भूमिका निभा रही है।