कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रशंसको से हाथ मिलाने के लिए ललिता घा पर सुरक्षा घेरा तोड़ा। इसके बाद कॉरिडोर का अवलोकन करते हुए मंदिर जा कर बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया।
प्रियंका गांधी पंचगंगा स्थित श्रीमठ से निकलने के बाद जलमार्ग से शुक्रवार की दोपहर ललिता घाट पहुंची। मोटर बोट से उतरने के बाद प्रियंका, सुरक्षा कारणों से घाट के एक ओर रोके गए महाराष्ट्र के तीर्थ यात्रियों से मिलने के लिए आगे बढ़ गयी। तीर्थयात्रियों के बीच जाकर उनका हालचाल लिया। देखते ही देखते प्रियंका जनता से घिर गयी। कोई उन्हें अपना परिचय देने लगा तो कोई उनसे हाथ मिलाने के लिए उतावला था। भीड़ में सबसे पहले अधिक संख्या प्रियंका के साथ सेल्फी लेने वालो की थी।
ललिता घाट की सीढ़िया चढ़ कर कॉरिडोर में प्रवेश करने तक प्रियंका भीड़ से घिरी रही। भीड़ के कारण बहुत सारे लोग सेलफोन सहित प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गए। सेलफोन वालो को कॉरिडोर से बाहर करने में सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए। कॉरिडोर क्षेत्र के मंदिरो को गौर से देखते हुए आगे बढ़ती प्रियंका को पार्टी के लोग परिक्षेत्र के पुराने भूगोल की जानकारी भी देते रहे।