वर्ष 2018 में 162 मामलो में फांसी की सजा ----

वर्ष 2018 में देशभर में 162 मामलो में फांसी की सजा सुनाई गई। इनमे सबसे अधिक दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता की हत्या किये जाने के मामले में फांसी की सजा सुनाई जा रही है। फांसी की सजा के मामले में दूसरे स्थान पर हत्या जैसे अपराध है। 


 वर्ष 2018 में देश की विभिन्न अदालतों ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता की हत्या किये जाने के 58 मामलो में फांसी की सजा सुनाई। इसका खुलासा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,दिल्ली द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 2018 में दुष्कर्म के बाद हत्या के 58 मामलो में फांसी की सजा दी गई है जबकि हत्या 45 के 45 मामलो में यह सजा दी गयी है।