विंध्याचल। प्रदेश के धर्मार्थ राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि देश के करोड़ो श्रद्धालुओं का विंध्य धाम आस्था का केंद्र है। यहां लाखो की संख्या में नवरात्रि एवं सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं आते है। काली खोह व अष्ट भुजा का भी दर्शन करते है। विंध्य पर्वत पर स्थित कुंड एवं झरनो का भी लुफ्त उठाते है। पूर्व की सरकारों ने धार्मिक स्थलों को विकास ही नहीं किया।
अष्टभुजा बड़ा टूरिस्ट सेंटर बनेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियो को निर्देश दे दिया गया है। अष्टभुजा पहाड़ी पर एक दो हज़ार लोगो के रात्रि निवास के लिए अतिथि भवन बनवाया जायेगा। माँ विंध्यवासनी के दरबार में बड़ा पार्किंग स्थल बनेगा। उसमे करीब एक हज़ार वाहनों के पार्किंग की सुविधा होगी।
अयोध्या,मथुरा,कशी,प्रयाग,विंध्याचल,नैमिषारण्य,चित्रकूट एवं अन्य कई धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। प्रदेश की योगी सरकार इन धार्मिक स्थलों का विकास करने में जुट गयी है। परिक्रमा पथ सभी को साथ ले कर बनाने की योजना है।