राम मंदिर निर्माण हेतु ट्रस्ट

कल सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सुबह हुई केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में उच्तम न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखते हुए महत्वपुर्ण निर्णय  लिए गए है। सरकार ने श्रीराम जन्मस्थली पर भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए एक वृहद योजना तैयार की है। 


                                              अदालत के आदेशों के अनुसार के आदेशों के अनुसार एक स्वायत ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रह के गठन का प्रस्ताव पारित किया है। वह ट्रस्ट भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण और उसमे जुड़े विषयो पर फैसले लेने के लिए स्वतंत्र होगा। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने के लिए यूपी सरकार से आग्रह किया गया था। जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है