पंच तत्वो मेअग्नि तत्व विशेष -----

पंच तत्वों में अग्नि तत्व का उल्लेख विशेष महत्वपूर्ण है, क्योकि केवल इसी तत्व को दूषित नहीं किया जा सकता। यही एक ऐसा तत्व है, जो गुरुत्वाकर्षण के बावजूद ऊपर की ओर उठता है। इसके संपर्क में जो कुछ भी आता है,वह शुद्ध और पवित्र हो जाता है। यही अग्नि मनुष्य का उत्थान करने की क्षमता रखती है। ऋग्वेद का पहला शब्द अग्नि है। अग्नि की शक्ति को प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष दिन बहुत महत्वपूर्ण है,जिसमे होली भी एक है।