भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में परेशानी का सामना कर रहे प्रवासी श्रमिकों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए शुक्रवार को फिटनेस चुनौती शुरुआत की। महिला हॉकी खिलाड़ियों ने देशव्यापी बंद के दौरान कम से कम 1000 परिवारों को खाना खिलने के मकसद से जनभागीदारी के जरिए राहत कोष जुटाने का फैसला किया है। इस दौरान लोगो से सक्रिय जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
गरीबो के भोजन के लिए धनराशि ----