हांगकांग पुलिस ने चीन के प्रस्तावित सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ रविवार को सड़को पर उतरे सैकड़ो लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे। हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों ने चीन के प्रस्तावित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का कड़ा विरोध किया।
आंतक पर रोक का लक्ष्य ;---चीन की राष्ट्रीय संसद सत्र के पहले दिन सौंपे गए इस प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य अलगाववादियों और विध्वंसक गतिविधियों को रोकने के साथ विदेशी हस्तक्षेप और आंतकवाद पर रोक लगाना है। आलोचकों ने इसे 'एक देश, दो व्यवस्थाओ' की रूपरेखा के खिलाफ बताया है।