जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाई के लिए सात कार्य बल गठित किए है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि कार्य बल के गठन का उद्देश्य कोविड-19 संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने पर जोर देना है।