श्रीलंका के ऐला में एक कैफ़े के मालिक दर्शाना रतनयाके महामारी के दौरान श्रीलंका में फसे पर्यटकों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे है। कोलंबो से 200किलोमीटर दूर ऐला में पर्यटक पहाड़ो, झरनों और प्राकृति के नजरों का आनंद लेने आते है।
कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण उड़ाने रद्द होने से पर्यटक यहां फस गए है। दर्शाना इन पर्यटकों की मदद कर रहे है। दर्शाना लॉकडाउन के बाद से 40 से ज्यादा सैलानियों के रहने खाने की व्यवस्था कर रहे है।