14 करोड़ के मालिक नेता रामगोपाल यादव ------

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने राज्य सभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया। 


             रामगोपाल यादव 14 करोड़ 19 लाख रूपये की संपत्ति के मालिक है। जिसमे से चल संपत्ति 2 करोड़ 9 लाख 42 हज़ार 611 रूपये व अचल संपत्ति 12 करोड़ 10 लाख रूपये है। 


               इसके अलावा वह हथियारों के भी शौक़ीन है। उनके पास कार्बाइन, रायफल और एक रिवाल्वर है। ये जानकारी उन्होंने नामांकन के साथ दाखिल किये गए हलफनामे में दी है।