बिहार की चुनावी रंगत -----

बिहार विधानसभा चुनाव में जहां सभी राजनितिक दलों के गठबंधन चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव व लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान के बिना बिहार का चुनाव फीका लग रहा है। लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में रांची की जेल में सजा काट रहे है। वही राम विलास पासवान का पिछले दिनों निधन हो गया था। 1977 के बाद पहली बार लालू यादव व रामविलास पासवान बिहार के चुनावी परिदृश्य से ओझल है। चुनावों के दौरान अपने बेबाक बयानों को लेकर दोनों ही नेता चर्चित रहते थे। लालू यादव जहां माय (मुस्लिम यादव) समीकरण के बल पर वर्षो तक बिहार की सत्ता पर काबिज रहे थे। वही दलित वोट बैंक के दम पर पासवान लम्बे समय तक केंद्र में मंत्री रहे।