लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शीध्र ही किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। समाज कल्याण मंत्री इस बोर्ड के पदेन अध्यक्ष और विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव उपाध्यक्ष होंगे।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1 लाख 35 हज़ार 600 ट्रांसजेंडर है। हालांकि, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तमाम लोग जनगणना के समय किन्नर होने की जानकारी छिपाते है।