महिला ने खुद को लगाई आग -----

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा कार्यालय के सामने मंगलवार दोपहर एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते हड़कंप मच गया। हालांकि, वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला काफी हद तक जल चुकी थी। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


                        महिला की शादी महराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी (35 )से हुई थी। मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया। इसके बाद महिला धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से निकाह किया। इसके बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह कर दिया। उसका कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।