लालसरकार की तानाशाही ------

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया कि आखिर दिल्ली दरबार के लिए किसान कब से खतरा हो गए ? उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण ठंड के बीच अपनी जायज मांगो को लेकर गांधीवादी तरीके से दिल्ली आ रहे किसानो को जबरन रोकना और पानी की तेज बौछार मारना मोदी-मनोहर लालसरकार की तानाशाही का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि खेती बिलों के विरोध को लेकर हमारा पूर्ण समर्थन किसानों के साथ है।


             उन्होंने टवीट किया, आज देश का मजदूर हड़ताल पर है, आज देश के बैंक कर्मी हड़ताल पर है, आज देश का अन्नदाता किसान हड़ताल पर है, आज देश का बेरोजगार युवा हड़ताल पर है, पर। .. क्या मोदी सरकार को देशवासियो की परवाह है ? क्या ये राष्ट्रसेवा है या राष्ट्र हितों का विरोध ? देश फैसला करे।