कोलकाता। लाल लिपस्टिक लगाने पर हुए माँ के अपमान से आहत एक युवक ने रिश्तेदारो को अनोखे अंदाज में जवाब दिया। इसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की होगी। मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का है।
यहां 54 वर्षीय महिला को उनके रिश्तेदारों ने सुर्ख लाल लिपस्टिक लगाने पर बुरा-भला कहा। उसे उसकी उम्र का हवाला देकर लिपस्टिक न लगाने की सलाह दी गई। घटना एक पारिवारिक समारोह में घटी। इसमें महिला का बेटा भी मौजूद था। बेटे पुष्पक ने इस अपमान को उन्हें अलग ढंग से समझाने की ठानी।
उसने देर शाम अपना एक फोटो पोस्ट किया। इसमें वह दाढ़ी, आँखों में काजल काजल और लाल काजल और लाल लिपस्टिक लगाए नजर आया। उसके हाथ में वो लिपस्टिक भी थी, जिसे लेकर हंगामा हुआ। युवक ने पोस्ट के साथ पूरा वाकया भी बताया। लोग पुष्पक के इस प्रयास को सराहते हुए नजर आ रहे है।