नया वृदांवन बसेगा --------

ग्रेटर नोएडा। एक और शहर बसाने के लिए यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान पर प्रदेश सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे राया (मथुरा )के पास 9350 हेक्टेयर में नया वृंदावन शहर बसाया जाएगा। नए शहर में सबसे अधिक जोर पर्यटन पर होगा। कुल क्षेत्रफल में से 731 हेक्टेयर में रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा।