न्यूजीलैंड में नवनिर्वाचित युवा सांसदों में से एक डॉक्टर गौरव शर्मा ने देश की संसद में बुधवार को संस्कृत में शपथ ली। डॉ.शर्मा (33) का संबंध हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से है।
हाल ही में वह न्यूजीलैंड के हैमिलटन वेस्ट से लेबर पार्टी के सांसद चुने गए है। न्यूजीलैंड और समोआ में भारत के उच्चायुक्त मुक्तेश परदेशी ने टिवटर पर कहा कि शर्मा ने भारत और न्यूजीलैंड की संस्कृति परंपराओ के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए पहले न्यूजीलैंड की भाषा माओरी में शपथ ली और उसके बाद उन्होंने भारत की भाषा संस्कृत में शपथ ली।