संविधान की उद्देशिका का वर्चुअल पाठन किया -----

लखनऊ। सीएम योगी ने गुरुवार को कहा है कि भारत के संविधान की ताकत ही है कि यह दुनिया के अंदर सबसे बड़े लोकतंत्र का आदर्श बना हुआ है। सम-विषम परिस्थितियों में भी भारतीय संविधान हमें प्रेरणा प्रदान करता है।


            जाति,मत,सम्प्रदाय,भाषाएं,खान-पान की बहुलता होने के बावजूद भारतीय संविधान पूरे भारत को माला में पिरोए हुए है। वह लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर संविधान दिवस के मौके पर संविधान की उद्देशिका का राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के सान्निध्य में वर्चुअल पाठन किया। इस अवसर पर योगी ने उप्र संहिता (द्विभाषी) के दो संस्करणों का विमोचन किया।