वाटर कैनन का इस्तेमाल ------

हरियाणा पुलिस ने बृहस्पतिवार को पंजाब के किसानों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें की और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। ये किसान केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्तावित ''दिल्ली चलो'' मार्च के तहत कथित तौर पर पुलिस अवरोधक लांघ कर हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। 


                        पंजाब के साथ लगी शम्भू अंतरराज्यीय सीमा पर हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने ''लाउड स्पीकर'' का इस्तेमाल किया और किसानों को पंजाब की ओर ही इकठ्ठा होने को कहा।